Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज घोषित...

Jaunpur Dhara News : बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज घोषित हुआ चैम्पियन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ परिसर में स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता से जुड़े टीम मैनेजरों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन एसपी सिंह के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की पुरुष बैडमिंटन प्रातियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज चैम्पियन बना जबकि तिलकधारी महाविद्यालय को उप विजेता घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से 4 महिला और 6 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो उड़ीसा और मणिपुर में होने वाली पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ से खेलेंगे। इस प्रतियोगिता के विश्विद्यालय पर्यवेक्षक प्रो.शेखर सिंह और मैच ऑफिसर्स के रूप में नरेन्द्र पाठक, राधेश्याम मौर्य एवं राहुल यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक कुँवर जय सिंह जी, प्रो.इन्दु प्रकाश सिंह, प्रो.जय कुमार मिश्र, महाविद्यालय के चीफ़ प्रॉक्टर डॉ.बृजेश प्रताप सिंह, डॉ.रवीन्द्र कुमार सिंह, डॉ.योगेश शर्मा, डॉ.राहुल यादव, डॉ.सतीश कुमार, डॉ.संजय तिवारी, डॉ.आनन्द कुमार सिंह, डॉ.गिरीश मणि त्रिपाठी, कुमार राज पाण्डेय, राकेश सरोज, शाश्वत मिश्र, सूरज तिवारी, अजय कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।