Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बांग्लादेशी हिन्दुओं को बचाने के लिये प्रधानमंत्री से...

Jaunpur Dhara News : बांग्लादेशी हिन्दुओं को बचाने के लिये प्रधानमंत्री से की अपील

जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष, समाजसेवी उर्वशी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह के माध्यम से ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाने की अपील की है। इस सम्बंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को ईमेल के जरिए मांग पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। बांग्लादेशी हिंदुओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उर्वशी सिंह ने प्रधानमंत्री से ईमेल और ट्वीट के जरिए आग्रह किया है कि बांग्लादेश के हिंदुओं और उनके आस्था स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शुरू हुए अघोषित गृहयुद्ध की आग में ध्वस्त हो रहे हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाया कि 1971की तरह बांग्लादेश को भी सबक सीखना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सभी मंचों पर इस मुद्दे को उठाने की रणनीति बनाने का आग्रह किया।