जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाध गांव में घास काटने गयी महिला को नील गाय के मारने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी, तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 55वर्षीय मालती देवी पत्नी मानसिंह मंगलवार को शाम में खेत में घास काटने गई थी कि अचानक नील गाय ने महिला को मारते मारते गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस प्रकार की सूचना आस-पास के लोगों को हुआ तो लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से महिला को नील गाय के चुंगल से बचाकर बीएचयू वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला के मौत की जानकारी जब परिजनों को हुआ तो परिजनों में कोहराम मचा और रो-रो कर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : नील गाय के मारने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Next article


