― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बदलापुर में बढ़ता जा रहा है अमान्य नर्सिंग...

Jaunpur Dhara News : बदलापुर में बढ़ता जा रहा है अमान्य नर्सिंग होम का जाल

  • आर्थिक शोषण के शिकार हो रहे मरीज

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर पंचायत क्षेत्र में अमान्य नर्सिंग होम का जाल फैलता जा रहा है। अस्पताल संचालक कस्बे के विभिन्न मार्गों पर बिना लाइसेंस व चिकित्सक का बोर्ड लगाकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ विधायक रमेशचन्द्र मिश्र की शिकायत पर एक वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर छापेमारी किया था। इसमे तमाम नर्सिंग होम अवैध मिले थे, जिन्हें नोटिस भी दी गई थी। बाद में कुछ संचालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन व नियमित चिकित्सकों को रखकर पुनः अस्पताल चलाने लगे। इसके बावजूद दर्जन भर से अधिक अवैध नर्सिंग होम अब भी धड़ल्ले से चल चल रहे हैं। जहां मरीज जान ही नहीं गवां रहे हैं, बल्कि आर्थिक शोषण के भी शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ कार्यवाही करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी मुंह मोड़ लेता है। इस सम्बंध में अधीक्षक डॉ.संजय दूबे ने कहा कि ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर भी ऐसा है तो जल्द ही अभियान बढ़ाया जाएगा।

Share Now...