― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बिजली समस्या व बाईपास निर्माण को लेकर नितिन...

Jaunpur Dhara News : बिजली समस्या व बाईपास निर्माण को लेकर नितिन गडकरी से मिली सीमा द्विवेदी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में सर्व वैश्य समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात कर बाईपास व अघोषित बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन सौंपा है। वैश्य समाज के सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू व उमाशंकर गुप्ता इंजी ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि स्थानीय रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या निपटाने को लेकर इटहरा से कोदहूं तक यथाशीघ्र बाईपास निर्माण की। मुंगराबादशाहपुर में प्रतिदिन सुबह से रात तक घण्टो भीषण जाम में लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। कोदहूं से ईटहरा तक बाईपास का निर्माण कराया जाए, जिससे जाम से निजात मिल सके, साथ ही एक महीने से नगर में दो पाली में बिजली आपूर्ति कर दिया गया है। जिसके वजह से नगर को केवल पांच से छः घण्टे ही विद्युत आपूर्ति हो पा रहा है। उस दौरान कई बार विद्युत ट्रिपिंग होता रहता है, और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होंने मांग किया है कि 5 एमबीए की क्षमता का एक ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। जिसपर मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा से फोन पर बातचीत कर मसले को हल करने को कहा।

Share Now...