जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के राजेपुर सहकारी समिति पर सोमवार को खाद न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं, जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठा रही थीं। किसान पिछले चार-पांच दिनों से सरसो, आलू और मटर आदि की बुवाई के लिए खाद की प्रतीक्षा कर रहे थे। एक दिन पहले समिति पर खाद आने की सूचना मिलने के बाद किसानों में उम्मीद जगी थी। सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति पर जुटने लगे। सचिव सूरज सोनकर ने मौके की गंभीरता को देखते हुए समिति का दरवाजा नहीं खोला। जब कुछ किसानों ने सचिव से मोबाइल पर संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि डीएम का आदेश है कि बड़े किसानों को दो बोरी और छोटे किसानों को एक बोरी खाद दी जाएगी। यह सुनकर पहले तो किसान मान गए, लेकिन गोदाम खोलने से पहले ही वे अधिक खाद की मांग करने लगे। सचिव ने किसानों को बताया कि केवल 200बोरी खाद आई है और खाद आने की संभावना है। जब किसानों ने फिर भी मांग की, तो सूरज सोनकर और खाद वितरण के प्रभारी लेखपाल अधिकारियों ने अधिकारियों से संपर्क किया। प्रदर्शन में कमला, चुन्नी लाल, चंचल सिंह, प्रभावती, निक्कू सिंह, रोशन, राजनाथ, नितिन, धीरज, गुन्नू सिंह, शोभ नाथ, सूबेदार सिंह, सूरज सरोज और दुर्गा प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान और खाद की उचित आपूर्ति की मांग की है, ताकि फसल की बुवाई समय पर की जा सके।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : फसल की बुवाई के लिए खाद की जरूरत



