जौनपुर धारा, खुटहन। पुरा अंधरी गांव निवासी विवाहिता के पति और उसकी सास के खिलाफ शादी हो जाने के बाद भी बहू पर मायके से दहेज में सात लाख रुपए और बाइक के लिए दबाव बनाने तथा उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी राम सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री काजल का विवाह दो वर्ष पूर्व पुरा अंधरी गांव निवासी राजनाथ यादव के पुत्र विवेक के साथ हुआ था। जिसमें उसने अपनी क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप नकदी व सामान देकर पुत्री को हंसी खुशी के माहौल में विदा किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद पुत्री पर मायके से दहेज के रूप में सात लाख नकदी और बाइक मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर पति और सास गुड्डी देवी अक्सर उसे मारने पीटने लगे। आरोप है कि गत 2 अगस्त को उसे मारपीट कर घायल अवस्था में ससुराल से भगा दिया गया। वह अब मायका में रह रही है। आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज



