― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शिव सेना हिंदुस्तान के पदाधिकारियों ने किया शोकसभा

Jaunpur Dhara News : शिव सेना हिंदुस्तान के पदाधिकारियों ने किया शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिव सेना हिंदुस्तान संस्था के जौनपुर युनिट ने राष्ट्रीय प्रधान पवन कुमार गुप्ता के पिता हीरालाल गुप्ता का लम्बी बिमारी के कारण हुए मौत के उपरान्त शोकसभा का आयोजन किया, तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोकसभा मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार राय अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सुनील कुमार राय ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान पवन कुमार गुप्ता के पिताजी बहुत महान व्यक्ति थे वे समाज के उत्थान के लिये हमेश तैयार रहते थे। उन्होने कहा कि इस दुःख की घड़ी में शिव सेना हिंदुस्तान का पूरा परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार के साथ है। शोकसभा में वाराणसी मण्डल प्रभारी अक्षय कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सत्यम प्रजापति, जिला प्रभारी सतीश कुमार निषाद, जिला मंत्री राजा अग्रहरी, जिला सचिव हर्ष वर्मा, राघव अग्रहरी, पिन्टू सेठ सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...