― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  नहर में पानी न आने से आक्रोशित किसानों...

Jaunpur Dhara News :  नहर में पानी न आने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

  • एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं आया तो मुख्यालय के कार्यालय में की जाएगी ताला बंदी : किसान

जौनपुर धारा,चंदवक। शारदा सहायक खण्ड 36 के पेसारा रजवाहा में कई महीनों से पानी न आने व धान की रोपाई प्रभावित होने से आक्रोशित किसानों ने लोहराखोर गांव में सूखे रजवाहा नहर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं आया तो विभाग के जनपद मुख्यालय में ताला जड़ा जाएगा। किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि शारदा सहायक खण्ड 36 पेसारा रजवाहा से क्षेत्र के पनिहर, मोरखा, विशुनपुर, अमिलिया, अइलिया, कुसुम्ही, जरासी, लोहराखोर, भुलनडीह, हबुसही, बोड़सर, तराव, हिसामपुर, मढ़ी, बिसौरी सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसानों के हजारों एकड़ भूमि की खेती रजवाहा पर आश्रित है। पहले नहर थी बाद में विभाग ने रजवाहा कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के घोर लापरवाही के कारण खरीफ के सीजन में हर साल पानी किल्लत होती है। इस साल भी अभी तक पानी नहीं आया। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। आक्रोशित किसानों का कहना था कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का काम नहरों में समय से पानी पहुंचाने का है वह भी जब नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर रजवाहा में पानी नहीं आया तो जनपद मुख्यालय के कार्यालय में ताला बंदी की जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में बेचन लाल शर्मा, राम अवतार शर्मा, उदयभान शर्मा, रामजी यादव, सर्वेश चंद्र, झूरी यादव, साहब राजभर, रिन्कू, जितेंद्र सिंह,  कौशल राम, सत्यनारायण गिरि, आलोक शर्मा, रॉबिन शर्मा, राम प्रवेश शर्मा, जाकेश भास्कर, अमित सहित अन्य लोग थे।

Share Now...