जौनपुर धारा, केराकत। नगर में स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुनील कुमार भारती से मिल पत्रक सौंपा एवं कार्यवाही की मांग की। शिकायती पत्र में गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष व हल्का सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत किया कि धर्मापुर विकास खण्ड के गद्दोपुर ग्राम निवासी रमेश यादव को धमका कर व जबरदस्ती नांद हटाकर तानाशाही रवैया अपना रहे है। उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। वहीं डोभी विकास खण्ड के कुसमी गांव के रामजन्म के मामले में भी हस्तक्षेप कर कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर मच रहे हाहाकार पर शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से की जाय और अघोषित विद्युत कटौती रोकी जाय। इस अवसर पर आजाद कुरैशी, सुबास यादव, पंधारी यादव, पवन कुमार मंडल, फूलचंद यादव, दूधनाथ, रामजन्म, नगीना यादव, डी.कुमार, ऐजाज अंसारी, जितेंद्र यादव व अम्बरोध यादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा पत्रक, कार्यवाही की उठाई मांग


