जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार फीडर पर कार्यरत एक लाइनमैन को गुरूवार देर शाम विद्युत का तार ठीक करते समय बाइक से मुंह पर कपड़ा बांधे पहुंचे मनबढ़ लोगों ने लाठी, डंडा, हाकी से पीटकर अधमरा कर दिया। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया और सिर में गम्भीर चोटे आई। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बनकट भरथी निवासी लाइनमैन 45वर्षीय रमेश सिंह ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि वह कोबी गद्दोपुर मोड़ राजाबाजार फीडर का 11हजार वोल्टेज लाइन का तार ठीक कर रहा था। इसी बीच एक बाइक से मुंह पर कपड़ा बांधे पहुचे लोगों ने लाठी, डंडा, हॉकी से पीट कर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने जब पीछा किया तो मनबढ़ भाग निकले। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया। घटना की लिखित तहरीर पर पुलिस सचिन और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : नकाब पोश बदमाशों ने लाइनमैन को पिटकर किया अधमरा



