― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : समय अमूल्य है उसे व्यर्थ न जाने दे...

Jaunpur Dhara News : समय अमूल्य है उसे व्यर्थ न जाने दे : जयप्रकाश

  • कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाअध्यापकों की सँयुक्त गोष्ठी को संबोधित करतें हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने कहा कि समय अमूल्य है उसे ब्यर्थ न जाने दें। प्रतिभावान के लिए जीवन मे सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों के लिए पढ़ लिखकर विद्वान होना जरूरी नही होता। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावको के खाते में आने वाली धनराशि यधपि बहुत कम है। परन्तु अच्छा यह है कि सीधे यह धनराशि अभिभावकों के खाते में जाती है। राना ने प्रधानों व शिक्षकों से कहा कि ईमानदारी का जीवन जिये वरना आपके कर्म का प्रभाव आपके ही संतानों पर अवश्य पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान आएआरपी शिक्षक लालसाहब यादव ने डीवीडी तथा डॉ.विष्णु शंकर सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना की जानकारी प्रदान की। मंच पर मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार कनौजिया, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, चतुर्भुज यादव, मनोज उपाध्याय, इंद्रपाल यादव, डॉ.सोनकर, शैलेन्द्र सिंह, कमलेश यादव, अटेवा अध्यक्ष लालसाहब यादव ने संबोधित किया।

Share Now...