जौनपुर धारा, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार रात्रि लगभग 8:30बजे की है। इसी गांव के जनार्दन यादव 45वर्ष पुत्र राम लखन यादव बाइक से सब्जी लेने बाजार जा रहें थें। घर से कुछ भी दूरी पर पहुंचे होंगे कि सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। दूसरे बाइक सवार को तो कोई खास चोट नहीं आई लेकिन जनार्दन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बाइक पर बैठे रहें दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट आई है। जैसे ही उनके दुर्घटना की जानकारी परिजनों को मिली बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Jaunpur Dhara News : दो बाईकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत



