― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर व्यापार...

Jaunpur Dhara News : अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मण्डल ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि अहियापुर सब स्टेशन से संचालित विद्युत सप्लाई नगर के चहारसू चौराहा, कसेरी बाजार, कोतवाली चौराहा, शाहगंज पड़ाव, जलकल कार्यालय, शंकरमंडी, बड़ी मस्जिद क्षेत्र, सुतहट्टी बाजार के व्यापारी एवं आम जनमानस लाभान्वित होते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से लगातर 10 से 12 घंटे दिन या रात किसी भी समय भीषड़ विद्युत कटौती होने के कारण आम जनमानस व व्यापारी वर्ग को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आहियापुर सब स्टेशन की अनियमित विद्युत कटौती के कारण जनमानस को पीने का पानी जो जलकर परिसर शाहगंज पड़ाव से संचालित होता है। भीषण विद्युत कटौती होने के कारण स्वच्छ जल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे नगर वासियों में त्राहि त्राहि मची हुई है और सम्बंधित विद्युत अधिकारी को फोन लगाने पर अक्सर मोबाइल स्विच ऑफ आता है, यदि अधिकारी से बात होती है तो कोई उपयुक्त जवाब नहीं मिलता। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए सभी व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि अब इस समस्या से आम जनमानस का धैर्य जवाब दे रहा है। यदि जल्द ही इसका निराकरण नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। उक्त अवसर पर प्रदीप सिंह रिंकू, रवि अग्रहरि, अजय गुप्ता, महेश सेठ, धर्मेंद्र सिंह, रघुवंशी मनीष देव, नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, अनिल हरलालका, अजीत सोनकर, महामंत्री अभिताश गुप्ता योगेश साहू, राजेंद्र स्वर्णकार, सनी साहू मो.बिस्मिल्ला, राकेश जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Share Now...