― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : तीन सदस्यीय जाँच टीम गहनता से कर रही...

Jaunpur Dhara News : तीन सदस्यीय जाँच टीम गहनता से कर रही है घोटाले की पड़ताल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर में करोड़ों के घोटाले की जांच करने पहुँची तीन सदस्यीय जांच टीम पांच करोड़ के घोटाले के आरोपों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

जांच टीम को कॉलेज के रिकॉर्ड रूम में 3 ताले बंद मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि यहां कुछ छिपाने की कोशिश की गई है। प्रबंधन पर जांच टीम का सहयोग न करने का भी आरोप लगा है। जांच टीम ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अलकेश्वरी सिंह से मिलकर सभी जरूरी कागजात और साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए। लेकिन रिकॉर्ड रूम में ताले बंद होने के कारण आवश्यक दस्तावेज जैसे अनुरक्षण कोष, विकास कोष और व्यय प्रमाण पत्र जैसी जानकारी नहीं मिल सकी। विशेष जांच दल ने प्रबंधक के सहयोग न करने की बात को गंभीरता से लेते हुए शासन को रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है।

कॉलेज प्रबंधक के कारण रुकी पड़ी थी जांच

डॉ.अलकेश्वरी सिंह ने बताया कि लम्बे संघर्ष के बाद जांच टीम कॉलेज पहुंची है। इससे पहले, कई बार आईजीआरएस के माध्यम से जांच की मांग की गई, लेकिन प्रबंधक विजय प्रताप सिंह के धनबल और बाहुबल के कारण हर बार जांच को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रों से हर कदम पर पैसे की मांग की जाती है, और वह इस भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लगातार शासन को अवगत कराती रही हैं। अब जांच टीम मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

Share Now...