Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

Jaunpur Dhara news : जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीडीओ साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के स्थापना, संचालन प्रबंधन आदि के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पशु चिकित्साधिकारी सोमवार और मंगलवार के दिन गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे और रजिस्टर पर अंकित करेंगे कि कितने पशु गौशाला में है। उन्होंने गौशालाओं में खड़ंजा, नाली, कीचड़ की समस्या की समीक्षा की और निर्देशित किया कि यदि कहीं भी समस्या हो तो उसकी सूचना संबंधित खड़ विकास अधिकारी को दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशालयों में पर्याप्त संख्या में केयरटेकर नियुक्त किए जाएं और ऐसे केयरटेकर की नियुक्ति की जाए, जिनमें जिम्मेदारी और सेवा भाव की भावना हो। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि शहर में निराश्रित गोवंश न दिखे। सोनीपुर वृहद गौशाला के निर्माण के संबंध में जानकारी ली और इस महीने के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंशो के भरण पोषण के भुगतान, भूसा टेंडर के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्हा गौशाला के लिए जगह चिन्हित करें। सभी गौशालाओं में सोलर लाइट, सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए। विकास खण्ड धर्मापुर की चोरसण्ड और सुईथाकला के गैरवाह गौशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश संबंधित खंड विकास अधिकारी को दिए। इस अवसर पर डीएफओ प्रवीण कुमार खरे, अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।