जौनपुर धारा, शाहगंज। रविवार की शाम को नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित आशादीप हॉस्पिटल में पवित्र श्रावण मास में नीमा के तत्वाधान में डॉ.बलवंत सिंह द्वारा कांवरिया भाइयों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में कांवर यात्रा करने वाले सभी कांवरिया बंधुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था पूरी रात भर रही। इसमें आशादीप हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ पूरी मुस्तैदी के साथ कांवरिया भाइयों की सेवा के लिए पूरी रात डटे रहे। बातचीत करने पर डॉ.बलवंत सिंह ने बताया कि पूरे श्रावण मास में कांवरिया भाइयों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा के लिए हमारा स्टाफ पूरी तरह तत्पर रहता है और यह व्यवस्था पूरे महीने निशुल्क चलती रहती है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara news : नीमा के तत्वाधान में कावरियों के लिए लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर


