― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया...

Jaunpur Dhara News : छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में सुमन सिंह व बंदना और उनकी टीम ने नगर के सेंट थामस रोड स्थित राजकीय महिला विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुमन सिंह ने कहा कि कोई भी परेशान करे तो बेहिचक वह हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। वहीं मिशन शक्ति टीम की वंदना देवी और उनकी टीम ने मिशन शक्ति के बारे में महिला सुरक्षा के लिए बने कानून और सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी। मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090,112,1098,1076 की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।

Share Now...