Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : समाज के प्रति समर्पित भाव के पोषक थे...

Jaunpur Dhara News : समाज के प्रति समर्पित भाव के पोषक थे आशाराम : बीएसए

जौनपुर धारा, जौनपुर। आशाराम तिवारी कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्तव्य निष्ठा, व ईमानदारी से परिवार व समाजसेवा के लिए खुद को समर्पित किया। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल उनके गृह निवास पचोखर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के बाद कहा। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने भी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके बड़े पुत्र डॉक्टर संतोष तिवारी ने उनके स्मृति में बीएसए तथा बीईओ के हाथो वृक्षारोपण भी कराया। कार्यक्रम में  कृष्ण दत्त  द्विवेदी, डॉ.ओपी पाठक, डॉ.महेंद्र त्रिपाठी, डॉ.अजय दुबे, डॉ.राजमणि मिश्रा, डॉ.विष्णु त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी प्रबन्धक, सुशील उपाध्याय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान संचालन शैलेश चतुर्वेदी ने किया, तथा शिवाकांत तिवारी, विकास यादव जिला पंचायत सदस्य, डॉ.प्रमोद सिंह, राजू सिंह, मनोज तिवारी, आशुतोष तिवारी, मनीष तिवारी, डॉ.सचिन तिवारी, भोजपुरी गायक आशीष पाठक अमृत उपस्थित रहें।