Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कुत्ते से टकराई बाईक,तीन घायल

Jaunpur Dhara News : कुत्ते से टकराई बाईक,तीन घायल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मनियरा मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार कुत्ते को बचाने के चक्कर में कुत्ते से टकरा कर सड़क के किनारे गिर जाने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विदित हो कि पचवर गांव निवासी शनि कुमार पुत्र अरविन्द कुमार, सोनू कुमार पुत्र संदीप कुमार, साहिल कुमार पुत्र मनोज कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाईक पर सवार होकर घर से केराकत बाजार जा रहे थे जैसे ही मनियरा मोड़ के पास पहुंच केराकत की तरफ मूड रहे थे कि अचानक कुत्ते को अपनी तरफ आता देख बाइक अनियंत्रित होकर कुत्ते से टकरा कर सड़क के किनारे जा गिरी जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार के गिरने की आवाज सुन आस-पास के दुकानदार व राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।