जौनपुर धारा, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ पुलिस को परेशान करने और साजिश रचने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र निवासी सूरज गुप्ता 19अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूरज के मोबाइल से परिजनों को लगातार व्हाट्सएप पर संदेश मिल रहे थे, जिसमें 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी। इस पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक को गांधी घाट पुल के पास हीरा पट्टी गांव से बरामद कर लिया। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो पता चला कि सूरज ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। उसने अपने मोबाइल से सिम निकालकर वाईफाई के माध्यम से परिजनों को अपने अपहरण की सूचना दी और फिरौती की मांग की। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। सूरज पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : स्वयं के अपहरण की साजिश कर फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार


