जौनपुर धारा, जौनपुर। रहमानिया सीरत कमेटी ने एक मैरेज हाल में सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष शाहनवाज मंज़ूर सभासद की अध्यक्षता में किया। जिसकी शुरुआत मौलाना अजवद क़ासमी ने तिलावत-ए-क़ुरआन से किया और नात ए पाक अन्जुमन रहमानिया ने पेश किया। इस प्रोग्राम में रहमानिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में बीते दिनों आयोजित डढ़ियाना टोला के ऐतेहासिक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स.अ.व.के कार्यक्रम में सहयोग व समर्पण के लिये कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज़ मंज़ूर सभासद और उनकी टीम ने गुलपोशी व मोमेंटो पेश करके लगभग 25बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए रहमानिया सीरत कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज़ मंज़ूर ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम बड़े ही शान व शौकत के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ इसके लिये मैं अपनी कमेटी की तरफ़ से हर प्रकार से सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और इस कामयाब प्रोग्राम के लिये सभी को पुनः बधाई देता हूं। इस अवसर पर सैफुद्दीन सिद्दीकी, साजिद अली गल्लू, सलीमुल्लाह खान चुन्ना, नदीम खान पिंटू, अजीजुर्रहमान खान अजीज, असद खान मुन्ना समेत आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Jaunpur Dhara News : कमेटी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन


