जौनपुर धारा,जौनपुर। ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम काशी प्रान्त द्वारा स्थापित चर्चा केंद्र वेव एकेडमी पर दिनांक 1 सितम्बर रविवार को ‘लोक चेतना के स्वर- भगवान श्रीकृष्ण’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता हैं ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह काशी प्रान्त के संयोजक संतोष त्रिपाठी रहे। प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम द्वारा आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ माँ सरस्वती के श्लोकोच्चारण के साथ किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता संतोष त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं आचरण से युवाओं को क्या-क्या सीखना चाहिए और किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण युवाओं के जीवन को सफल तथा पूर्ण बना सकते हैं एवं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से किस प्रकार हम मानव कठिन से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। जैसे तमाम पहलुओं पर अपना व्याख्यान सम्प्रेषित किया जो की युवाओं के लिए अनुकरणीय रहा। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह मण्डल सह संयोजक श्री संतोष सिंह जी का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ततपश्चात प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक एवं सह संयोजक डॉ. कीर्ति सिंह जी एवं श्री उमेश चौबे जी क्रमशः ने भी युवाओं के साथ चर्चा- परिचर्चा के माध्यम से विषय पर अपना विचार साझा किया। इस कड़ी में ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के सदस्य अमित पाण्डेय, प्रदीप यादव, सौरभ श्रीवास्तव, चंद्रकेतु सिंह तथा राज पाण्डेय तथा अन्य सदस्यों ने अपना-अपना विचार रखा तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित कुछ विषयों पर परिचर्चा किया। इस अवसर पर अंग्रेजी के प्रवक्ता श्रद्धानन्द श्रीवास्तव एवं सुबाष यादव जी तथा अन्य अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन



