जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय, निवर्तमान जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्जवल किया। इसके पश्चात महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया। डॉ.संदीप के द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष के रूप में अमित पाण्डेय, संगठन सचिव पंकज सिंह, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जनार्दन पाण्डेय, रंजीत सिंह सोनू एवं महिला सह संयोजिका के रूप में शालिनी निगम का चयन किया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रकल्पों में ‘भारत को जानो’ का प्रकल्प प्रमुख अवेधश गिरी, सह प्रकल्प प्रमुख राहुल पाण्डेय, ‘समूह गान’ के प्रकल्प प्रमुख सुजीत यादव, सह प्रकल्प प्रमुख राजीव साहू, ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ के लिए प्रकल्प प्रमुख दया निगम और सह प्रकल्प प्रमुख अतुल ाfमश्रा, विभिन्न जयंती समारोह के लिए प्रकल्प प्रमुख डॉ.आशुतोष, स्वामी विवेकानंद जयंती के लिए प्रकल्प प्रमुख प्रमोद मौर्या, सह प्रकल्प प्रमुख आनंद वर्मा, रक्तदान के लिए प्रकल्प प्रमुख प्रशांत सिंह, सह प्रकल्प प्रमुख जयशंकर सिंह, दिव्यांग सहायता के प्रकल्प प्रमुख डॉ.राजेश, सह प्रकल्प प्रमुख प्रमोद सैनी, स्वच्छता दिवस के लिए प्रकल्प प्रमुख डॉ.आनंद अस्थाना, चिकित्सा प्रकल्प में डॉ.ऋषभ यादव, डॉ.जयेश सिंह, डॉ.विकास यादव, डॉ.अरूण मिश्रा, डॉ.अभिषेक मिश्र का चयन किया गया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शौर्य परिवार में कुछ नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की जिसमें विशाल तिवारी, मनीष सेठ, रत्नेश, गिरीश सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अरविन्द गिरी, रामकृपाल निषाद, डॉ.बृजेश कन्नौजिया, संजीव मिश्रा, विद्याभूषण पाण्डेय, श्रीमती रोली श्रीवास्तव, रविन्द्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह राणा, विनय सिंह आदि शामिल रहे। मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन डॉ.अजय दुबे ने भी शौर्य परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में दिलीप शुक्ला, अमरनाथ पाण्डेय, सुनील सिंह, अमरीश पाठक, शमसेर बहादुर पाल, भूपेंद्र पाण्डेय, अशोक सिंह, डॉ.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : भारत विकास परिषद शौर्य की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Previous article

