― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएसए को किया गया सम्मानित

Jaunpur Dhara News : उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएसए को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। अटेवा व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल को शिक्षा उन्नयन और उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। लखनऊ की वर्ल्ड ग्रीनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित पल्लवी आशीष पलास द्वारा यह छायाचित्र बनाया हुआ प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल  व संस्था द्वारा अधिकारी को रेखा चित्र भेंट किया गया। उक्त अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि बेसिक शिक्षा में काफी सुधार व बदलाव हुए हैं। शैक्षिक उन्नयन हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिसमें शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। आज प्रत्येक विद्यालय में नियमित पठन-पाठन कार्य हो रहा है। अधिकांश शिक्षकों की उपस्थिति विद्यालयों में हो रही है। जिससे एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है। पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि  शिक्षा एवं बाल अधिकार वात्सल्य मिशन बाल संरक्षण हेतु आपके कार्य अत्यंत सराहनीय है। अच्छा कार्य करने वाले लोगों को निश्चित वरीयता व सम्मान मिलना चाहिए।

Share Now...