― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मंडल और बूथ सदस्यता अभियान को प्रदान करे...

Jaunpur Dhara News : मंडल और बूथ सदस्यता अभियान को प्रदान करे गति

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के सभी जिला पदाधिकारियो एव मोर्चा के जिलाध्यक्षों एव मंडल के अध्यक्ष से आज तक हुई सदस्यता की वृत ली और आगे की सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह कार्यबल विकास में पहला कदम है लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए पूर्व योजनाओं और पूर्ण योजना के साथ कार्यकर्ता जुट जाए इसके साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि वे मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास कार्यक्रम बनाए और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने की बात कही है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, संदीप सरोज, धनंजय सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राजू दादा, धीरू सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह, पुष्पा शुक्ला सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...