Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए आगे आया बेसिक शिक्षा विभाग

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए आगे आया बेसिक शिक्षा विभाग

जौनपुर। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद में विशेष पहल शुरू की है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय मखदूम शाह अढ़न परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कराई गई।

विद्यालयों में लगाए गए परिंडे

डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी से भरे मिट्टी के सकोरे रखवाए तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों को नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर पेड़ों एवं छतों पर मिट्टी के परिंडे बांधते नजर आए, ताकि तेज गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से बच्चों में जीव-दया, मानवीय संवेदनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। यह पहल बच्चों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

छात्रों ने उत्साह से निभाई भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में जागरूकता का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था में सहयोग किया।

इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, अरुण मौर्या, शशिधर उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।