Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुर39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़कें और जल निकासी के लिए बिछाई गई ह्यूम पाइप लाइन शामिल है, जिससे स्थानीय निवासियों को जलभराव और खराब रास्तों से बड़ी राहत मिलेगी। लोकार्पण के मुख्य आकर्षणों में हुसैनाबाद पी.डब्लू.डी.कॉलोनी में तारकेश्वर नाथ मंदिर से विकास चन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक 15.02लाख की लागत से बनी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क रही।

इसके साथ ही, खानपुर अकबर क्षेत्र में नरेश कुमार के मकान से बहवा तक 14.11लाख की लागत से 900एम.एम. डाया ह्यूम पाइप द्वारा जल निकासी का कार्य भी जनता को समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त, मछलीशहर पड़ाव स्थित बाबाजी कुटिया के पास 8.41लाख की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य और वार्ड कटघरा के तारापुर कॉलोनी में उपेन्द्र सिंह के मकान से गुलाब यादव के मकान तक 2.35लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का भी उद्घाटन हुआ।

लोकार्पण स्थल पर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और उनके प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या के पहुँचने पर स्थानीय जनता ने पुष्प मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जयघोष करते हुए वर्तमान पालिका प्रशासन की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक अवधेश राय, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक खुशबू यादव, देवानन्द मौर्या, मनोज कुशवाहा, सत्येन्द्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, इन्द्रजीत मौर्य और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।