Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरIND Vs AUS: शुभमन गिल पर सौरव गांगुली का बयान...

IND Vs AUS: शुभमन गिल पर सौरव गांगुली का बयान…

Sourav Ganguly On Shubman Gill: भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी है. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में नागपुर टेस्ट के बाद दिल्ली टेस्ट में निराश किया. केएल राहुल पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, क्रिकेट के जानकार इस खिलाड़ी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही क्रिकेट फैंस का मानना है कि केएल राहुल की जगह युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इससे इत्तेफाख नहीं रखते हैं. दरअसल, सौरव गांगुली ने केएल राहुल और शुभमन गिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि शुभमन गिल को आने वाले दिनों मे काफी मौके मिलेंगे, लेकिन मौजूदा वक्त में टीम मैनेजमेंट शायद शुभमन गिल पर दांव नहीं खेलेंगे. दादा का मानना है कि केएल राहुल भले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को अभी मौके मिलेंगे. भारतीय टीम मैनेजमेंट केएल राहुल पर भरोसा बनाकर रखेंगे और मौके देंगे. इस वजह से शुभमन गिल को अभी इंतजार करना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि शुभमन गिल को आगामी दिनों में काफी मौके मिलेंगे, लेकिन शायद अभी वह वक्त नहीं आया है. केएल राहुल के खराब फॉर्म पर सौरव गांगुली ने कहा कि अगर आप फ्लॉप होते हैं तो निश्चित तौर पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है, लेकिन मुझे केएल राहुल की काबिलियत पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि केएल राहुल को मौके मिलेंगे, यह बल्लेबाज जरूर अपनी फॉर्म हासिल करने में कामयाब रहेगा. वहीं, जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि केएल राहुल के साथ टेक्निकल प्रॉब्लम है या मेंटल… इस सवाल पर दादा ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि केएल राहुल के साथ दोनों परेशानी है. अगर हालिया दिनों को देखें तो वह तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों पर आउट हो रहे हैं.