Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरHeap of Garbage : नौपेड़वा-मई मार्ग पर उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन...

Heap of Garbage : नौपेड़वा-मई मार्ग पर उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां

  • कचरों का लगा अम्बार नाली पर खड़ी होती है स्कूली बस

जौनपुर धारा (श्यामबहादुर यादव)

जौनपुर। जिले के बक्शा क्षेत्र के नौपेड़वा-मई मार्ग पर कचरों का अम्बार लगा हुआ है, जो पक्की नाली टूट जाने के कारण बताया जा रहा है। वहीं बाजार में उठ रही भीषण बदबू से लोग परेशान हैं। जबकि नाली पर आए दिन स्कूल की बस खड़ी कर पानी और कचड़े को इकठ्ठा होने में भरपूर सहयोग करती है। इसके बावजूद भी उस क्षेत्र के सफाईकर्मी व जिम्मेदार स्कूल बस के प्रबंधक पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है। बता दें एक तरफ बक्शा बीडीओ और जिम्मेदार अधिकारी यह दावा करते है कि बक्शा क्षेत्र के नौपेड़वा नाली में साफ-सफाई समय से होती है। इसके बावजूद देखा जा रहा है कि कचड़े का अम्बार लगा हुआ है। इस गंदगी से भीषण बदबू उठ रही है और लोगों को भारी परेशानी को झेलना पड़ रहा है।