Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरGround Inspection : टीएससीटी के जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Ground Inspection : टीएससीटी के जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में बतौर प्रधानाध्यापक रहे रामलौटन के कार दुर्घटना में हुए आसमयिक निधन की सूचना पर शनिवार को टीचर सेल्फ केयर टीम के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने सदस्यों के साथ मृतक के घर पहुंच परिजनों को संतावना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द ने सदस्यों संग मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों से आर्थिक मदद करने की अपील किया। गौरतलब हो कि क्षेत्र के जहांसापुर निवासी मृतक रामलौटन टीएससीटी के सदस्य भी थे, विगत 24फरवरी को शाम को बाजार जाते समय अपने घर के पास कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस बाबत जिला अध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई और मृतक के नॉमिनी को पचास से साठ लाख रुपए की राशि का सहयोग टीएससीटी टीम करेगी। इस दौरान जिला सहसंयोजक द्वय राधेश्याम व अनिल गौतम, ब्लॉक संयोजक सौरभ यादव, प्रवक्ता भगवान दास बिंद, ब्लॉक सहसंयोजक अरुण कुमार दुबे, सह संयोजक शंभू नाथ बिंद, सहसंयोजक दिनेश कुमार पटेल, सहसंयोजक राहुल कुमार, सहसंयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सहसंयोजक अमित कुमार नाविक, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, आईटी सेल प्रभारी विनोद कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।