Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरhalf encounter & death : पुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर की इलाज...

half encounter & death : पुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर की इलाज के दौरान मौत

  • हाफ़ इनकाउंटर में पैर में लगी थी गोली

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊसरबस्ती गांव की नहर पुलिया के पास शुक्रवार को पुलिस व गोतस्कर की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल गोतस्कर का वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। विधिक कार्यवाही के पश्चात शव सांय घर पहुंचते कोहराम मच गया तो वहीं नेताओं और स्थानीय संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा। बतादें कि शुक्रवार की देर रात खेतासराय और खुटहन थाने की संयुक्त टीम को सूचना मिली की एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर बाइक से नहर के रास्ते बनुआडी की तरफ भाग रहा है। खेतासराय थाना प्रभारी राम आश्रय राय हमराहियों संग उसका पीछा किए हुए हैं। जानकारी होते ही हमराहियों संग उक्त नहर पुलिया के पास सामने से घेराबंदी कर दी गई। कुछ देर बाद ही दूर से एक बाइक सवार आता दिखा उसके पीछे पुलिस की गाड़ी आती दिखाई दे रही थी। बदमाश सामने पुलिस का वाहन और मुस्तैद जवानों को देख अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण को कहा तो उसने तमंचा से फायर कर भागना चाहा। आत्मरक्षार्थ दोनों पुलिस द्वारा चलाई गोली उसके दायें पैर में लगी। वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई इसने अपना नाम पता निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय बताया। घायलावस्था में इसे जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति नाज़ुक देख उसे बीएचयू रिफर कर दिया गया। वहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। सांय शव पहुंचने के पूर्व घर पर भारी पुलिस बल और स्थानीय लोग डटे रहे। पुलिस के अनुसार मृतक अंतर्जनपदीय थानों में पशुक्रूरता, गैंगस्टर समेत विभिन्न संज्ञेय अपराध में शामिल रहा है।