Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरganja ke sath 1 arrest :19 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अभियुक्त...

ganja ke sath 1 arrest :19 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

  • गांजा के परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन बरामद

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी पुल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहन में लाद कर ले जा रहे 19 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा के परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि रात्रि गस्त व चेकिंग अभियान के दौरान शाहपुर पीली नदी पुल के पास दो चारपहिया वाहन से अवैध गांजा ले जाते हुए पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में पुष्पराज पुत्र जीतलाल निवासी घाटमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़, शुभम पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी संसारपुर थाना बेल्हूपुर थाना प्रतापगढ़, करन पुत्र रज्जन सरोज निवासी धनीपुर खजुरी थाना मन्धाता जनपद प्रतापगढ़, वरुण सिंह पुत्र वरिन्द्र सिंह निवासी केशवपुर थाना जलालपुर, सौरभ सिंह पुत्र स्वतन्त्र कुमार सिंह निवासी केशवपुर थाना जलालपुर जौनपुर शामिल है। अभियुक्त के कब्जे से महिन्द्र एक्सयूवी 500वाहन से एक बोरी में दस पैकेट में दस किलो छह सौ ग्राम तथा अर्टिगा वाहन से एक बोरी में आठ पैकेट जिसका वजन आठ किलो चार सौ ग्राम कुल उन्नीस किलोग्राम नाजायज गाँजा तथा छह अदद मल्टीमीडिया मोबाइल व तीन अदद कीपैड़ मोबाइल बरामद किया।