― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पश्चिम यूपी के 22 जिलों में वकीलों की हड़ताल

Jaunpur News : पश्चिम यूपी के 22 जिलों में वकीलों की हड़ताल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गाजियाबाद में 29 अक्तूबर को वकीलों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आठ नवंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और तहसीलों में वकील हड़ताल पर रहेंगे। हाईकोर्ट बेंच केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश ने मांग की है कि वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में न्यायिक जांच कराई जाए, साथ ही 21 नवंबर तक गाजियाबाद के जिला जज के ट्रांसफर की मांग की गई है, अन्यथा 22नवंबर को पुन: संघर्ष समिति की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनेगी। गुरुवार को मेरठ कचहरी स्थित पं.नानक चंद सभागार में हाईकोर्ट बेंच केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश की आपात बैठक चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता और संयोजक अमित कुमार दीक्षित के संचालन में हुई। संघर्ष समिति ने एक स्वर से गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज की घोर भर्त्सना की। विभिन्न जिलों के बार से आए पदाधिकारियों ने अपने विचारों को रखा।

Share Now...