― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनFight started in Bigg Boss Season 18 : बिग बॉस सीजन 18...

Fight started in Bigg Boss Season 18 : बिग बॉस सीजन 18 में हुई झगड़े की शुरूआत

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। शो में पहले हफ्ते से ढेर सारे लड़ाई झगड़े देखने के लिए मिल रहे हैं, जिस वजह से कुछ कंटेस्टेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस लिस्ट में विवियन डीसेना का नाम भी शामिल है। टीवी के टॉप एक्टर विवियन डीसेना को फैंस ने अपना विनर मान लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने शो में आते ही ‘बिग बॉस का लाडला’ का टैग भी मिल गया है, लेकिन ये बात काम्या पंजाबी को पसंद नहीं आर्इं। इसी वजह से एक्ट्रेस ने बिग बॉस के मेकर्स की क्लास लगाई है।

दरअसल, बिग बॉस 18 में कई बार कंटेस्टेंट ने विवियन डीसेना के लिए ‘बिग बॉस का लाडला’ शब्द का इस्तेमाल किया है और काम्या पंजाबी ने इसी वजह से मेकर्स की क्लास लगाई है। काम्या बिग बॉस पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखती हैं। वह बीते कई सीजन के दौरान कंटेस्टेंट्स के खेल पर अपनी राय रखती हैं। बिग बॉस 18 के लिए भी वह लगातार ट्वीट कर रही हैं। वहीं, अब काम्या ने विवियन के लिए लिखा, ‘इस ‘कलर्स के लाडले’ का क्या मतलब है? और क्यों? इसका उस पर उल्टा असर पड़ेगा। यहां कोई किसी का पसंदीदा नहीं है…यह सिर्पâ खेल है।’ बता दें कि काम्या पंजाबी और विवियन डीसेना टीवी सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व का एहसास’ में को-एक्टर रह चुके हैं। इस शो में काम्या ने विवियन की मां का रोल निभाया था। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस 18 के घर से हेमा शर्मा बाहर हुई हैं। हेमा ने शो से बाहर आते ही विवियन को मिल रहे स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाया है। हेमा ने सवाल उठाते हुए कहा था कि हम जैसे लोगों ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की हैं और ऐसे लोगों के लिए ये सब देखना थोड़ा असहज हो जाता है।

Share Now...