Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनArjun shared a cryptic post: अर्जुन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, ब्रेकअप...

Arjun shared a cryptic post: अर्जुन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, ब्रेकअप पर लगी मुहर?

सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही मे अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया है। एक जमाने में सलमान की एक्स भाभी, बोनी कपूर के बेटे को डेट कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता को खोया है। पिता के जाने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा लाइमलाइट में आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। मलाइका अरोड़ा का नाम लिए बिना अर्जुन कपूर ने लिखा, तुमको ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि तुम हो कौन..’द-लायन किंग’ अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘द लायन किंग’ का ये डायलॉग लिखकर सनसनी मचा दी है। फिल्म में ये डायलॉग मुफासा अपने बेटे सिंबा से कहता है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रहना शुरू कर दिया था। कई इवेंट्स में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ देखा जाने लगा। 6 साल बाद अचानक खबर आई कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी अपने ब्रेकअप के बारे में कभी कोई बयान नहीं दिया। मलाइका अरोड़ा के पिता का देहांत होते ही अर्जुन कपूर उनके घर जा पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के परिवार को सांत्वना दी। उस समय लोगों को लगने लगा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब भी साथ हैं।