Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक संघ की बैठक में धर्मेंद्र यादव को वाराणसी खंड शिक्षक सीट...

शिक्षक संघ की बैठक में धर्मेंद्र यादव को वाराणसी खंड शिक्षक सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर रविवार को बीआरपी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और नौ अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।

रविवार सुबह 11 बजे हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय मंत्री कमल नयन ने की। संगठन की ओर से विभिन्न खंड निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षक सदस्यों से आवेदन भी मांगे गए हैं। प्राप्त आवेदनों पर प्रांतीय परिषद के पदाधिकारी विचार कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के संबंध में निर्णय लेंगे।

बैठक में प्रांतीय महामंत्री रामकिशुन लोधी की ओर से भेजा गया धर्मेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव प्रांतीय मंत्री कमल नयन ने रखा। जिलाध्यक्ष राजकेशर यादव ने शिक्षक प्रतिनिधित्व में संगठन से जुड़े कार्यरत शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल और जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिंद ने भी प्रस्ताव पर अपने विचार रखे।

तहसील स्तर पर तय की गई जिम्मेदारियां

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर तहसील स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गईं। मछलीशहर तहसील का प्रभारी डॉ. कमला प्रसाद यादव और सह प्रभारी रामनारायण बिंद को बनाया गया। बदलापुर तहसील की जिम्मेदारी प्रभारी रामसेवक कनौजिया और सह प्रभारी नीलेश यादव को दी गई।

सदर तहसील का प्रभारी डॉ. छोटे लाल यादव तथा मड़ियाहूं का प्रभारी प्रदीप कुमार को बनाया गया।

बैठक में जिला संरक्षक डॉ. सुनील कांत तिवारी, जिला मंत्री रामसूरत वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र सेन समेत शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संचालन मीडिया प्रभारी विनय सरोज ने किया।