Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरdengue statistics : लगातार बढ़ते ही जा रहें हैं डेंगू के आकड़े

dengue statistics : लगातार बढ़ते ही जा रहें हैं डेंगू के आकड़े

  • कागजों तक ही सिमित है फागिंग व एंटी लारवा का छिड़काव

जौनपुर धारा,जौनपुर। डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 409 हो गई है। नगर क्षेत्र में सबसे अधिक 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि करंजाकला क्षेत्र में 45 मरीजों का इलाज चल रहा है। मौसम परिवर्तन होने के साथ ही जनपद में मच्छर जनित रोगों की बाढ़ सी आ गई है। आये हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों पर स्वास्थ्य संकट का छाया हुआ हैं। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, और मौजूदा हालात में संसाधनों की कमी के कारण कई मरीजों की जान भी जा रही है। जगह-जगह पानी इकट्ठा होने से मच्छरों की संख्या में इजाफा हुआ है। नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में घरों और दुकानों का गंदा पानी भी टूटी नालियों में जमा हो रहा है, जिससे मच्छरों की भरमार हो गई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचारी रोग अभियान पर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका द्वारा फागिंग और एंटी लारवा का छिड़काव कागजों तक सीमित है। वर्तमान में डेंगू के कुल 409 मरीजों में से 319 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 90 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव के अनुसार, जौनपुर नगर और करंजाकला में डेंगू के मामले सबसे अधिक हैं, जबकि अन्य विकासखंडों में स्थिति सामान्य है।