Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरConsumers angry due to Power cut : बिजली कटौती से पावर हाउस...

Consumers angry due to Power cut : बिजली कटौती से पावर हाउस पर भड़के उपभोक्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिपाह पावर हाउस लगातार काफी दिनों से हो रही बिजली कटौती से सिपाह पावर हाउस से सप्लाई व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी में लोगों के घरों में विद्युत उपकरण शो पीस बनकर रह गए है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जौनपुर बारिश पूर्व मेंटेनेंस पूर्ण होने के बाद भी नगर के सिपाह फीडर में आए दिन अघोषित बिजली कटौती कर दी जा रही है, कारण जानने लोग जब विद्युत विभाग के एक्सईन एसडीओ और जेई के सीयूजी नंबर पर फोन लगाने पर या तो फोन रिसीव नहीं होता या फिर नम्बर बन्द ही पाया जाता है। जिससे जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय क्षेत्र में बिजली सोमवार की शाम 6:00 से रात भर आपूर्ति बंद रही। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण सिपाह पावर हाउस पर जमकर बवाल काटा। इस कारण बंद पड़ी बिजली की सप्लाई क्षेत्र की जनता बिलमिला गई है। कुछ घंटों की बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। बीती रात 14घंटे बिजली गुल रहने से कई घरों में इनवर्टर जवाब दे गए हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारी इतने लापरवाह हैं कि उन्हें जनता की तकलीफों से सरोकार नहीं है। इधर शाम के समय जब भी बारिश होने की संभावना दिखती है, हवा चलती हैं तो बिजली बंद कर दी जाती है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। मंगलवार 8 जुलाई को शाम 7बजे बिजली कटौती की गई। अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर जब नागरिकों ने जेई को फोन लगाया तो वे न जाने किस कारण से मोबाइल रिसीव नहीं कर पा रहे थे। शहर के कई हिस्सों में दो दिन से किस्तों में बिजली गुल हो रही है। हालांकि बिजली विभाग ने ना तो कटौती का शेड्यूल जारी किया है, न ही कटौती की बात स्वीकार रही है।