10 टीमें दूसरे और फाइनल राउंड के लिए हुईं चयनित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी लॉ इंस्टीट्यूट में बुधवार को भारतीय संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एसपी गुप्ता मेमोरियल लॉ लाइब्रेरी में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
35 टीमों ने आजमाया ज्ञान
प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल रहे। प्राथमिक चरण में प्रतिभागी टीमों ने संविधान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों का चयन प्रतियोगिता के दूसरे एवं फाइनल राउंड के लिए किया गया।
शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता दत्तोपंत ठेंगड़ी लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने की। प्रतियोगिता का समन्वयन सहायक प्राध्यापक रविकेश कुमार मौर्या ने किया।
सह-समन्वयक के रूप में योगेश उत्तम, डॉ. आश्रया दुबे, डॉ. शुभम सिंह और डॉ. विपिन कुमार सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।


