Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनChaitanya erased the last trace of Samantha : चैतन्य ने मिटाई सामंथा...

Chaitanya erased the last trace of Samantha : चैतन्य ने मिटाई सामंथा की आखिरी निशानी

साउथ के सुपरहिट कपल नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के रास्ते काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं। सामंथा अब अपने काम में पूरा ध्यान दे रही हैं, तो नागा चैतन्य भी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों सगाई कर चुके हैं। नागा और शोभिता की सगाई की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब एक्टर ने अपनी दूसरी शादी से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। नागा चैतन्य ने अपनी पहली शादी की आखिरी निशानी भी मिटा दी है, जिसे देख फैंस तक हैरान रह गए हैं। नागा चैतन्य और सामंथा रुख प्रभु के तलाक ने फैंस को काफी मायूस कर दिया था, लेकिन एक्टर ने दूसीर शादी से पहले एक्स सामंथा संग सारे कनेक्शन खत्म कर लिए हैं। नागा चैतन्य ने सामंथा संग अपनी आखिरी फोटो को सोशल मीडिया से डिलीट कर लिया है और इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य ने 27अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्स वाइफ सामंथा के साथ की आखिरी फोटो भी डिलीट कर दी है। अब फैंस को यकीन हो गया है कि नागा चैतन्य का सामंथा के साथ वाला चैप्टर हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।