Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अक्षय कुमार वध और लंका दहन का हुआ...

Jaunpur Dhara News : अक्षय कुमार वध और लंका दहन का हुआ दृश्यांकन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सोहांसा की रामलीला में रविवार को क्षेत्रीय कलाकारों ने अक्षय कुमार वध और लंका दहन का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक रावण और सीता के संवाद से मंत्रमुग्ध रहे। हनुमान द्वारा राम कहानी का गायन सुनकर कई श्रोता भाव विभोर हो गये। ग्राम सोहांसा की श्री दुर्गा रामलीला समिति के तत्वाधान चल रही रामलीला मंच पर रविवार रात में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा अक्षय कुमार वध तथा लंका दहन का दृश्य देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सन 1992 से अनवरत मैदान में खुले आसमान के नीचे खेली जा रही रामलीला में अशोक वाटिका में बैठी सीता रावण का संवाद देखकर दर्शक स्तब्ध रहे। तो वहीं अशोक वाटिका में पेड़ पर बैठे हनुमान द्वारा राम कहानी का गायन सुनकर मौजूद श्रोता अपने अश्रु भी ना रोक पाए।हनुमान और अक्षय कुमार का युद्ध देख दर्शकों ने ताली भी पीटी। अक्षय कुमार वध के उपरांत इंद्रजीत, लंकाधिराज रावण से आज्ञा लेकर हनुमान को बंधक बनाकर पूंछ में आग लगाते देख मौके पर मौजूद दर्शक महिलाओं के आंखों में आशू आ गये। वहीं दूसरे दृश्य में बिभीषण शरणागति का बहुत सुंदर मंचन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रोता देर रात तक शानदार लीला के मंचन का लुत्फ उठाते रहे। किशन मिश्रा विवेक मिश्रा हनुमान, अमित मिश्रा रावण, रणजीत मेघनाथ, अनुराग बिभीषण सुधाकर मिश्र आदि कलाकारों ने अपने मंचन से दर्शकों को खूब लुभाया।