Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरCattle smugglers arrested : मुठभेड़ में दो पशुतस्करों के पैर में लगी...

Cattle smugglers arrested : मुठभेड़ में दो पशुतस्करों के पैर में लगी गोली, दोनो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने गौ-तस्करों के एक शातिर गिरोह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। घटना हौज मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां जफराबाद और लाइनबाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान में इन बदमाशों को घेर लिया।

जफराबाद पुलिस के अनुसार वे अपने दल के साथ हौज मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे, इसी दौरान लाइनबाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह के साथ जुर्म और अपराधियों की गतिविधियों पर चर्चा हो रही थी। तभी सूचना मिली कि भैंस और बकरी चोरी करने वाला गिरोह मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सतर्क पुलिस टीम ने बैजबाद के पास घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे उन्हे रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों बदमाश दीवार की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाशों में साहिल व मोहम्मद दानिश है। इन दोनों पर जिले के कई थानों में गौ हत्या निवारण और पशु क्रूरता से संबंधित आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 12,200 रूपये नकद बरामद किया हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जफराबाद थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार, ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय और लाइन बाजार थाने से हेड कांस्टेबल मनीष सिंह और दीपचंद्र चौहान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की।