Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरविधानसभा चुनाव परिणाम पर जौनपुर में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई...

विधानसभा चुनाव परिणाम पर जौनपुर में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

जौनपुर। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पांडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर अटूट विश्वास है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जबकि असम में विकास की हैट्रिक लगाई है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने इसे लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारा है।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता की नाराजगी का परिणाम है। वहीं संदीप तिवारी ने असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को विकास और सुशासन पर भरोसे का संकेत बताया।

जिला महामंत्री अजय सिंह ने पांडुचेरी में एनडीए की बढ़त को केंद्र और प्रदेश के बेहतर समन्वय की जीत बताया। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि तमिलनाडु में पार्टी का बढ़ता वोट शेयर भविष्य में मजबूती का संकेत है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है और पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाती रहेगी।

इस अवसर पर परविंदर चौहान, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, मेराज हैदर, मनीष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, विकास ओझा, श्रवण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बंगाल परिणाम पर कृपाशंकर सिंह की प्रतिक्रिया

जौनपुर। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


भाजपा लहर पर राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ का बयान

जौनपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने कहा कि देश में भाजपा की लहर और सरकार के विकास कार्यों को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट है और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सफलता मिलेगी।