Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरभीषण ट्रैफिक जाम : घंटों फंसे वाहन, गर्मी में बेहाल लोग

भीषण ट्रैफिक जाम : घंटों फंसे वाहन, गर्मी में बेहाल लोग

जौनपुर। सप्ताह के पहले कार्यदिवस सोमवार को जौनपुर शहर भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझता रहा। सुबह से शुरू हुआ जाम देर शाम तक जारी रहा, जिससे शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

दोपहर तक स्थिति इतनी खराब हो गई कि एंबुलेंस, स्कूली बसें और जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस गईं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सड़कों पर खड़े वाहन किसी पार्किंग स्थल जैसे नजर आए।

ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर और सद्भावना पुल जैसे प्रमुख इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहिया चालक संकरी गलियों से निकलने की कोशिश में जाम को और बढ़ाते दिखे, जबकि चार पहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल छुट्टी के घंटों बाद भी बच्चे घर नहीं पहुंच सके। जाम में फंसी बसों में बच्चे गर्मी से बेहाल नजर आए, वहीं अभिभावकों में चिंता बनी रही।

शहर में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्यों ने भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या के समाधान के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए।

असहाय नजर आई यातायात पुलिस

जाम को नियंत्रित करने के लिए तैनात यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार प्रयास करते नजर आए। चौराहों पर पुलिसकर्मी सीटी बजाकर और हाथों के इशारों से वाहनों को निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन भारी भीड़ के आगे वे असहाय दिखे।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि अतिक्रमण और सड़कों पर क्षमता से अधिक वाहनों के दबाव के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है।