Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरBhoomi Pujan for Ram Katha : रामकथा के लिए बीआरपी मैदान में...

Bhoomi Pujan for Ram Katha : रामकथा के लिए बीआरपी मैदान में हुआ भूमि पूजन

प्रायोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने निभाया अपना वादा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्ठमी के दिन रामकथा के भव्य आयोजन के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने भूमि पूजन किया। आचार्य डॉ पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण एवं रामचरणानुगामी भक्तजनों की उपस्थिति में पूजन, हवन कराया जिसके बाद कथास्थल पर भव्य पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले साल रामकथा के समापन के दिन आभार व्यक्त के दौरान उपस्थित लोगों के सामने मैंने कहा था कि अगले साल भी इसी मैदान में इससे भी भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रामायण की एक चौपाई को कहते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाई… । जनता के सामने किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रभु राम की भव्य रामकथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज के मुख से लोगों को सुनने को मिलेगा। बताते चलें कि यह रामकथा सेवाभारती के नेतृत्व में ज्ञान प्रकाश द्वारा प्रायोजित की गई है। उन्होंने यह रामकथा कराकर रामायण की चौपाई को चरितार्थ कर दिया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ.सुभाष सिंह ने कहा कि जनपदवासी रामकथा सुने, लेकिन उसके बाद भगवान राम के आदर्श एवं उनके चरित्र को अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास करें, तभी देश में रामराज आना संभव है। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ.तेज सिंह ने कहा कि इस रामकथा में आरएसएस के सभी संगठनों के पदाधिकारी सहयोग करेंगे और यह रामकथा सेवाभारती के नेतृत्व में हो रही है और इसके प्रायोजक बड़े भाई ज्ञान प्रकाश सिंह हैं। विभाग सेवा प्रमुख डॉ.वेदप्रकाश ने कहा कि बहुत सौभाग्य से इस तरह की रामकथा सुनने को मिलती है। आरएसएस के सभी विंग इस कथा को सफल बनाने के लिए लगे हैं। जनपदवासियों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि इस कथा को ऐतिहासिक बनाया जाए। इस मौके पर डॉ.तेज सिंह, डॉ.सुभाष सिंह, वेद प्रकाश, रविन्द्र, विमल सिंह, डॉ.उदयराज, डॉ.विजेंद्र नाथ, सुरेश सिंह, डॉ.मधुकर तिवारी, रमेश ‘रामा’, शरद पाठक, अरविन्द सिंह, दुर्गेश, गौरव, बलवंत, सत्यप्रकाश, शैलेन्द्र सोनकर, सुग्गु मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, सुनील यादव, सुमन, रागिनी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, सोनिया गिरी, अंजना सिंह, रेखा त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहें।