जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर में बीती देर रात में चोरों ने विद्यालय के कार्यालय एवं रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर शिक्षक सुबह 9:00बजे जब विद्यालय खोलने पहुंचे तो विद्यालय के शिक्षकों ने देखा कि विद्यालय के कार्यालय का एवं रसोईघर का ताला टूटा हुआ है। अन्दर जाकर देखा तो 8 फाइबर की कुर्सी, स्टील की 30 थाली, 40स्टील का ग्लास, दो भगोना, एक गैस सिलेंडर एवं 40किलो चावल, 20किलो आटा चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक अश्वनी राय ने थाने पर और खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर को दिया। पुलिस मौके पर पहुची जांच पड़ताल की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़ हजारों की चोरी


