जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 दिसम्बर, तक गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है। सब जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिण्टन खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 25दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर खिलाड़ी ही 26 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स डॉ.सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉपलेक्स सिगरा, वाराणसी में प्रातः 9.30बजे से किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो गौतमबुद्धनगर में आयोजित हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण-पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Badminton Competition Test : सब जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिण्टन प्रतियोगिता परीक्षण



