Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरBadlapur News : क्षेत्राधिकारी ने किया तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Badlapur News : क्षेत्राधिकारी ने किया तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्थित उमा वैजयंती पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के खेल जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, कुश्ती, फुटबॉल, बालीबॉल आदि खेल का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों में गजब का उत्साह नजर आ रहा था। स्कूल के शिक्षक भी बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे। खेल से मानसिक के साथ शारीरिक विकास भी होता है, कार्यक्रम के उदघाटन के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में खेल तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है और बच्चें स्वस्थ महसूस करते हैं। इस अवसर पर प्रभाकर चतुर्वेदी, अशोक शुक्ल, रेनू सिंह, केके मिश्र, जितेंद्र यादव, धनन्जय मौर्य, मीना शुक्ला, आरती सिंह, सुषमा सिंह उपस्थित रहीं। संचालन प्रधानाचार्य दिनेश मिश्र ने किया।