जौनपुर धारा, बदलापर। कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास शाहगंज-प्रयागराज हाइवे पर सोमवार की शाम लगभग सात बजे एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की मृत्यु हो गई, जबकि बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दाऊदपुर गांव निवासी 70वर्षीय रेशमा तिवारी दूध लेकर सोमवार की देर शाम घर वापस आ रही थी। घर के थोड़ी दूर पहले ही शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से भागने के चक्कर में बोलेरो चालक ने सामने जा रही बाइक को भी टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो हाइवे पर ही पलट गई। बोलेरो में सवार महेश शुक्ला रत्नेश शुक्ला अनिल शुक्ला घायल हो गए। मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए महेश और रत्नेश जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Road Accident in Jaunpur : बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन लोग घायल


